environmentalstory

Home National NewsAir Pollution स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2024: सूरत, जबलपुर, और आगरा बने सबसे स्वच्छ हवा वाले बड़े शहर

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2024: सूरत, जबलपुर, और आगरा बने सबसे स्वच्छ हवा वाले बड़े शहर

by environmentalstory
0 comment

Clean air survey 2024: भारत में प्रदूषण को कम करने और हवा की गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्देश्य से करीब 133 शहरों में राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम  शुरू किया गया था। इस कार्यक्रम के तहत सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं, और कई प्रमुख शहर स्वच्छ हवा वाले शहरों की सूची में आगे बढ़ रहे हैं।

You Might Be Interested In

शनिवार को राजस्थान के जयपुर जिले में केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय (Union Environment Ministry) ने ‘नीले आसमान के लिए स्वच्छ वायु के अंतर्राष्ट्रीय दिवस’ (International Day of Clean Air for Blue Skies) के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया।

इस दौरान, नेशनल क्लीन एयर सिटी पुरस्कार वितरित किए गए, जिसमें बड़ी आबादी वाले कई शहरों ने शीर्ष स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2024 (Clean Air Survey 2024) की सूची जारी की।

इस सूची में शीर्ष पर रहने वाले तीन शहरों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आइए उन शहरों के बारे में जानते हैं। 

banner

दस लाख से अधिक आबादी वाले साफ हवा के टॉप 10 शहर

सूरत

जबलपुर

आगरा

लखनऊ

कानपुर

वडोदरा

इंदौर

भोपाल

विजयवाड़ा

अहमदाबाद

तीन से 10 लाख की आबादी वाले साफ हवा के टॉप 10 शहर:

फिरोजाबाद

अमरावती

झांसी

गोरखपुर

नवी मुंबई

नोएडा

भुवनेश्वर

गया

कटक

गुंटूर

3 लाख से कम आबादी वाले साफ हवा के टॉप 10 शहर:

रायबरेली

नालगोंडा

नालागढ़

तलचर

हल्दिया

अंगुल

बालासोर

संग्गारेड्डी

परवाणू

सुंदर नगर

ये रहे टॉप थ्री शहर 

केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने 10 लाख से अधिक पाॅपुलेशन वाले शहरों में नेशनल क्लीन एयर सिटी का खिताब गुजरात के सूरत शहर को दिया है। इस सूची में मध्य प्रदेश का जबलपुर शहर दूसरे स्थान पर रहा, जबकि उत्तर प्रदेश के आगरा शहर ने तीसरा स्थान हासिल किया।

वहीं, 3 से 10 लाख के बीच की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में उत्तर प्रदेश का फिरोजाबाद पहले स्थान पर रहा, जबकि महाराष्ट्र के अमरावती ने दूसरा और उत्तर प्रदेश के झांसी ने तीसरा स्थान मिला है।

तीन लाख से कम आबादी वाले शहरों की सूची में उत्तर प्रदेश का रायबरेली पहले स्थान पर, तेलंगाना का नालगोंडा दूसरे स्थान पर और हिमाचल प्रदेश का नालागढ़ तीसरे स्थान पर रहा।

You Might Be Interested In

You may also like