environmentalstory

Home National NewsForest जलवायु परिवर्तन से निपटने में अहम हैं पुराने जंगल: कार्बन स्टोरेज, जलवायु संतुलन और बायोडायवर्सिटी संरक्षण में निभा रहे महत्वपूर्ण भूमिका

जलवायु परिवर्तन से निपटने में अहम हैं पुराने जंगल: कार्बन स्टोरेज, जलवायु संतुलन और बायोडायवर्सिटी संरक्षण में निभा रहे महत्वपूर्ण भूमिका

by environmentalstory
0 comment

Forest Role in Climate Change: जलवायु परिवर्तन आज दुनिया के सामने सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है, और इसके प्रभावों से निपटने के लिए पुरानी इकोलॉजिकल स्ट्रक्टचर्स, विशेष रूप से पुराने जंगलों का प्रोटेक्शन अत्यंत महत्वपूर्ण है।

You Might Be Interested In

पुराने जंगल, जिन्हें प्राचीन या प्राइमरी जंगल भी कहा जाता है, सदियों से जीवित इकोसिस्टम हैं। ये जंगल जलवायु संतुलन को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं, और इनके प्रोटेक्शन से जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम किया जा सकता है।

कार्बन स्टोरेज और अब्सॉर्प्शन में प्रमुख भूमिका

पुराने जंगल बड़े पैमाने पर कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) को अब्जॉर्बड करने में सक्षम होते हैं। इनके पेड़ और पौधे कार्बन को अपने तने, जड़ और पत्तियों में स्टोर करते हैं। ये जंगल इतने विशाल होते हैं कि वे वातावरण से बड़ी मात्रा में कार्बन को हटाने में सक्षम होते हैं, जो ग्रीनहाउस गैसों को कम करने में सहायक होता है।

banner

इसके विपरीत, जब इन जंगलों को काटा या नष्ट किया जाता है, तो यह स्टोर कार्बन वातावरण में फिर से जारी हो जाता है, जिससे जलवायु परिवर्तन की समस्या और गंभीर हो जाती है।

 क्लाइमेट स्टेबिलाइजेशन में योगदान

पुराने जंगल जलवायु को स्थिर रखने में मदद करते हैं। वे वातावरण में नमी को नियंत्रित करते हैं और वर्षा के पैटर्न को संतुलित करते हैं। इसके अलावा, वे सूखे के प्रभावों को कम करने और बाढ़ को रोकने में भी मदद करते हैं।

ये जंगल स्थानीय और वैश्विक स्तर पर जलवायु को संतुलित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जिससे मौसम की अत्यधिक परिस्थितियों का प्रभाव कम हो जाता है।

बायोडायवर्सिटी का प्रोटेक्शन 

पुराने जंगल बायोडायवर्सिटी के महत्वपूर्ण स्रोत होते हैं। ये अनगिनत वन्यजीवों और पौधों के लिए आवास प्रदान करते हैं, जो पारिस्थितिकी तंत्र के स्वास्थ्य और स्थिरता के लिए आवश्यक हैं।

इन जंगलों का संरक्षण न केवल वन्यजीवों को सुरक्षित रखता है, बल्कि इकोलॉजी सर्विस, जैसे पोलिनाशन, सॉइल कन्सेर्वटिव, एंड वाटर प्यूरीफिकेशन को भी बनाए रखता है। इन सर्विस का अस्तित्व सीधे तौर पर मानव जीवन की क्वालिटी और जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता को प्रभावित करता है।

पुराने जंगल लोगों और उनकी संस्कृतियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। कुछ जनजातियाँ भोजन, दवा और अपनी जीवनशैली के लिए इन जंगलों पर निर्भर हैं। इन जंगलों की देखभाल करने से प्रकृति को संतुलित रखने में मदद मिलती है और इन समुदायों की परंपराओं और ज्ञान को भी संरक्षित किया जाता है।

You Might Be Interested In

You may also like